Showing posts with label शिक्षा. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा. Show all posts

Monday, October 10, 2011

राजस्थान की राजनीति का भविष्य क्या ?


 मिडिया 
देश की राजनीती में उथल - पुथल मचा हुआ है। कारण एक चिठ्ठी है। केंद्र में दो मंत्री में एक चिठ्ठी पर एक राय बनती नजर आई। यु. पी. ए. अध्यक्ष सोनिया  गाँधी  और  देश के प्रधान मंत्री ने मिलकर दोनों में सुलह कर वादी है। विपक्ष अभी भी इस मामले को लगातार बनाये हुए है।  मिडिया अलग अलग बैनर बैग राउंड लगातार 'कलह'  पर एक जोरदार बहस को जम दे रहा है। मिडिया टी. वि. पर बड़ा अखाड़ा तैयार करके देने को तैयार है । 



  गोपाल गढ़ गाँव
 मुख्यमंत्री -अशोक गहलोत
दूसरी और राजस्थान में भरतपुर कांड को लेकर सरकार कटघड़े में कड़ी हुई है। गहलोत ने भरतपुर के गोपालगढ़ मामले के साथ भंवरी देवी का मामला  सरकार को घेरे हुए है। राजस्थान के (कांग्रेस) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भरतपुर के गोपालगढ़ मामले में दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को राजनीति हद में रहने को कहा “जनता को भ्रमित करने के काम को छोड़कर लोगों में भाईचारा और शान्ति स्थापित करने का काम करें”  कांग्रेस अपना ठीकरा दुसरो पर फोड़ने पर लगी हुई है। 



 किरोड़ीलाल मीणा
सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने  कांग्रेस व भाजपा पर साथ – साथ हमला किया।  मीन भगवान मंदिर मीणा सीमला पर दौसा जिले के विभिन्न जगहों से आई, पदयात्राओं के समागम पर हुए, कार्यक्रम  में दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने नए दल के गठन के संकेत दिए।

आखिरकार नई  पार्टी बनाने के संकेत खुद किरोड़ी लाल ने दे दिए  है।  अब  राजस्थान में एक और पार्टी तैयार हो रही है। कुछ विधायक जो अभी तक बी. एस. पी. के साथ  थे शायद अब ये राजनीति में ही नहीं रहे। जिसका कारण दोनों पार्टियों ही इन्हें टिकिट ही न दे। क्योंकी, ये अपने दम पर राजनीति में पेठ नहीं बना पायेगें। इनमे से कुछ विदायक तो खुद किरोड़ी की मेहरबानी से जीते है।



 किरोड़ीलाल मीणा  ग्रामीणों के साथ
 राजनीती के क्षेत्र में बहुत ज्यादा फेर बदल तो नहीं कहा जा  सकेगा। लेकिन, कुछ खास जगहों पर तो मीणा आपनी चव्वनी चला सकता है। यदि राजनीति के बाजार में 20 से 25 सीटो पर कब्ज़ा कर लिया तो मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में सामना करेगें। दोनों ही पार्टिया अपनी सरकार बनाने के लिए इसका ऑफर नहीं ठुकरा सकेगीं। मीणा का क्षेत्र मुख्य रूप से माने तो  दौसा, सवाई माधोपुर, भरतपुर अलवर, जयपुर, सीकर, करौली, कोटा, टोंक, बूंदी है। इसके अतिरिक्त दक्षिण राजस्थान में बसवाडा, उदयपुर, डूगंरपुर, भीलवाड़ा में भी दाव लगा सकते है।
 राहुल  गाँधी 

सियासत का खेल भरतपुर के गोपालगढ़ से ही शुरू
  कर दिया है ।  भरतपुर के पूर्व सांसद विश्वेंद्र सिंह के साथ मिल कर एक जान सभा में कहा "इस कांड की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।" ये सभा अलवर के मेव समाज की और से की गई इससे साफ होता है की अलवर के मेव जाति के वोट मीणा को ही मिले वाले है। महापंचायत को रामगढ़ प्रधान नसरू खां, पूर्व विधायक जुबेर खान, बसपा नेता शेर मोहम्मद, हरियाणा के मंत्री जलेब खां, विधायक फिरोजपुर, नसीमा खां, जफर अहमद, इलियास खां, पूर्व विधायक हबीबुर्हमान, पूर्व विधायक गफूर खां, शहीद अनवर आदि ने भी संबोधित किया। इन सभी वक्ताओं ने प्रशासन की भूमिका की निंदा की और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहा, यदि मेव समाज की बात की जाये तो भरतपुर और अलवर के मेव समाज मीणा का साथ देने के लिए तैयार है।


मीणा आपनी 2013 चुनावी जीत को मजबूत करने  के लिए अभी  से तैयारी में लग चुके है। गाँव - गाँव  जाकर किसानो की समस्या को सुन रहे है। जहाँ तक सम्भव हो सभी सभाओं में भाग ले रहे है बालाजी पर हुई सभा मेंसांसद डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा "किसानों के साथ दोनों पार्टियों ने छल किया है। किसानों को जब खाद बिजली की जरूरत होती है, तब सरकार खाद, तेल सहित अन्य सामानो के भाव बढ़ा देती है और अनाज उत्पादन के समय अनाजों की कीमत कम कर देती है।" गहलोत सरकार पर ईशारा कर सासंद ने कहा कि गहलोत सरकार हत्यारी सरकारहै।इस पर किसानो को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तैयार कर रहे है।लखेरा समाज समिति की ओर से राज्यस्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि शिक्षा से ही समाज व देश की तरक्की संभव है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा दें।


क्या किरोड़ी लाल मीणा तीसरी पार्टी खड़ी कर पायेंगें ?  राजस्थान की राजनीति में क्या कुछ बदलाव आएगा भविष्य में ?  ये एक बड़ा सवाल है और, ये सवाल साल 2013 के अंत तक ही बना रहेगा।