Showing posts with label छोटी बहन. Show all posts
Showing posts with label छोटी बहन. Show all posts

Saturday, January 14, 2012

मच्छर को मक्खी का पत्र


बढ़े भैया को प्रणाम 


आशा है की आप कुशल मंगल होगे यह भी सब ठीक है घर की देखभाल की जिम्मेदारी मुझ पर आ पड़ी है यहाँ के हालत कुछ अच्छे नहीं है चार दिन पहले सभी मच्छर और मक्खिं की एक मीटिंग बैठी थी उसमे यही मसले पर बात करनी थी की, राष्ट मंडल खेलो में तो सरकार को पैसे दे दिए थे जिसके कारण बच गए  तब तो कोई नहीं आया यहाँ से हटाने और दवा का छिडकाव करने के लिए,,,लेकिन सरकार गणतन्त्र दिवस के चक्कर में फिर से सफाई करवा रही है लेकिन अबकी पैसे भी नहीं जुट पाए है और न ही कोई सरकार की और से आश्वासन मिल है की हमें यहाँ से नहीं हटायेगे मीटिंग चल ही रही थी कि एक आदमी आया और उसने चलती मीटिंग में ही छिडकाव करना शुरू कर दिया जिसकी चपेट में बहुत से मक्खी और मच्छर आ गए  माँ और पिताजी को बुखार हो गया है और छोटे भैया भी बेरोजगार हो गये है कोकरोज लाला ने भैया को  काम से निकल दिया है कहत है की सरकार ने मच्छर नाशक दवा छिडक दी है जिसके कारण काम कुछ कम हो गया है कल हमारे घर में भी दवा की कुछ बुँदे आ गिरी थी जिसके कारण माँ और पिता जी और ज्यादा भी बीमार हो गये है
अरे भैया पिचले कूड़े दान वाले अंकल आज सुबह ही मिले थे वो बता रहे थे की, वहा तो कोई भी नहीं बचा है और जो बच गए है वो अपना घर छोड़ कर दूसरी जगह जा रहे है आपके भेजे हुए खून के दोनों पेकेट मिल गये थे एक माँ ने और एक पिता जी ने ले लिया है लेकिन, तबियत पर कुछ असर नहीं पड़ रहा है शायद आपने किसी कमजोर आदमी के घर में ढेर जमा रखा है भैया खून की बहुत जरूरत है जल्दी से कुछ और पैकिट भिजवा देना आगे वाली सडक पर रहने वाला आपका दोस्त बता रहा था की आपके यहाँ पर कुछ नहीं नालियां बन रही है क्या लगता है की, ये सब नालियों को गन्दा रखने का ठेका किसको मिलेगा? यदि आपके बाहरी दिल्ली वाले इलाके में कोई जगह खाली हो और आप कहे तो छोटे भैया को आपके पास भेज दूँ  कल कुछ बड़े मच्छर आये थे आते के साथ ही उन्होंने घर खाली करने के लिए बोल दिया है नहीं किया तो चार पैकिट खून माँगा है सिर्फ दस की महुलत दी है  और आगे की खबर ये है की अपने कूड़ेदान के सुखिमच्छर की लड़की नैना मच्छाराइन की शादी हो गई है अब वो यमुना  पार में चली गई है सुना है की यमुना भी गंदगी से पटी पड़ी है   यदि ऐसा है तो भैया आप भी जाकर देखना और हो सके तो अपने लिए जगह बनाकर हमें भी वाही बुला लेना   यहाँ का कोई भरोसा नहीं की कब क्या हो जाये  इसलिए जल्दी से खत लिखना  ख़ुशी की बात ये है की, भाभी माँ बनने वाली है और भाभी कह रही है की, आप जल्दी से आ जाओ 
आपकी छोटी बहन
मक्खी